महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता अभियान में विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग

*जीवन बहुमूल्य सुरक्षित यात्रा करने का संकल्प लें – प्राचार्य डॉ पीके वार्ष्णेय

फतेहपुर – राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी फतेहपुर प्राचार्य डॉ. पी.के. वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की छात्राओं नें सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने ऑनलाइन क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं नें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ वंदना, डॉ अभिषेक गुप्ता,डॉ अमित मौर्य , डॉ धर्मेंद्र पाल रहे।
इस अवसर पर डॉ अरविंद शुक्ला, शारीरिक प्राध्यापक डॉ धीरेंद्र सिंह चौहान, डॉ अमित जयसवाल नें छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अंशु बाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ प्रियंका रानी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *