बरेली। परिषदीय स्कूलों मे चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तीन से छह साल की उम्र के बच्चों को बुनियादी शिक्षा देने के लिए बाल वाटिका योजना के तहत विकास खंड क्यारा के प्राथमिक विद्यालय गुलाबनगर झिगरी मे बाल वाटिका के लिए बच्चों ने मिट्टी के खिलौने बनाए जो बहुत ही आकर्षक लग रहे है। छात्र-छात्राओं ने मिट्टी को आकार देकर विभिन्न आकृतियां बनाई। इनमे मिट्टी के वर्तन, हाथी, परी, ट्रैक्टर, शिवलिंग, घोड़ा, गाय सहित अन्य शामिल है। इन खिलौनों को बनबाने में स्कूल की सहायक अध्यापिका भारती नेगी और शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ने बच्चो की मदद की। आपको बता दें कि यह महत्वाकांक्षी योजना बच्चों को 3 साल से 6 साल तक यानी कुल 3 वर्षों तक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास उनकी बुनियाद मजबूत करने के लिए बनाई गई है।।
बरेली से कपिल यादव
