डेंगू से प्रभावित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर मे लगाया कैंप

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू से प्रभावित नगर मे कैंप लगाकर 93 लोगों को चेकअप कर दवा वितरण की। समाज सेवी भाजपा नेता बन्टी मौर्य ने बताया कि कस्बे मे सभी मोहल्लों मे दवा का छिड़काव करा दिया गया है लेकिन अभी भी लोग ड़ेंगू बुखार, सर दर्द, मांसपेशियों मे दर्द के से करहा रहे है। इन बीमारियों से शीघ्र निजात पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी प्रभारी डॉ संचित शर्मा से मांग की थी। उन्होंने कस्बे के मोहल्ला नौगवां वार्ड नम्बर 1 मे मन्दिर के पास टैंट मे कैम्प लगवाया। मोहल्ले मे टीम को भेजकर बुखार से पीड़ित लोगों को घरों से बुलाया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का चैकअप कर दवा उन्हें वितरण की। 53 बुखार के मरीज दवा लेने आये। जिन्हें जांच कर दवा दी गई। अन्य 40 मरीजो को देखकर उन्हें भी दवा दी गई। टीम मे डॉ एके त्रिवेदी, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ ऋचा, डॉ समीउद्दीन, डॉ सारिक रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *