बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के रहपुरा जागीर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर पर मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य मे पूर्व चेयरमैन सरजू यादव ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भंडारे मे प्रसाद ग्रहण कर भंडारे को सफल किया। वही भंडारे को सफल बनाने को लेकर पूर्व चेयरमैन सरजू यादव द्वारा तैयारियां काफी जोर शोर से की गयी थी। वही मंदिर परिसर मे शनिवार की सुबह हवन पूजन किया गया। जिसमे पूर्व चेयरमैन के सुपुत्र अर्जुन यादव पत्नी सहित शामिल हुए। वही भक्तों की आस्था व प्रेम को देखते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या मे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाया। भंडारे को सफल बनाने मे अर्जुन यादव, गोपेश यादव, पवन यादव, कपिल यादव, महेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, गंगाराम यादव, लाखन सिंह, धर्मवीर यादव सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक व कस्बे के हजारों लोग शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
