बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर मे स्थित शनि देव मंदिर पर खाटू श्याम मंदिर मे हर वर्ष की भांति रविवार की देर रात भक्तों ने खाटू श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया। इस दौरान खाटू श्याम को छप्पन भोग भी लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। आपको बता दें कि कस्बे के व्यापारी सतीश कुमार गुप्ता ने शनि देव मंदिर पर बाबा खाटू श्याम की मूर्ति स्थापना कराई थी तब से हर वर्ष बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन मनाते आए है और शुक्रवार को भी देर शाम बाबा खाटू श्याम का केक काटकर और छप्पन भोग लगाकर बाबा का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर गौरव कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता सहित अन्य व्यापारी व कस्बे के गणमान्य लोग शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
