इंसान जन्म से नहीं कर्म से महान होता है- सुनील कुमार सिंह

बहरिया/ प्रयागराज- विकासखंड बहरिया के सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में खंड विकास अधिकारी बहरिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि व्यक्ति का विशेष महत्व नहीं होता, बल्कि उसके कार्यों की विशेष तौर पर प्रशंसा होती है। इसी कड़ी में ब्लाक प्रमुख बहरिया योगेश पांडेय ने भी अपने संबोधन में अवर अभियंता के कार्यों एवं व्यवहार की प्रशंसा की। यह विदाई कार्यक्रम अवर अभियंता लघु सिंचाई त्रिभुवन सिंह के सेवा समापन के उपलक्ष्य में किया गया था। अवर अभियंता ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 35 वर्ष 9 माह 15 दिन के बाद 30 जून 2022 को सेवा निवृत्त हुए। उन्होंने अपने सेवा के अंतिम दिन में ब्लॉक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा। कि मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है और साथ ही बहुत दुख भी हो रहा है। कि मैं अपने परिवार सरीखे लोगों के बीच में रहते हुए जो सुख का अनुभव किया मैं उनसे दूर हो रहा हूं। फिर भी मुझे खुशी है। कि विगत दो, तीन वर्षों में जो अनुभव मुझे यहां से प्राप्त हुआ है। उसको अपने साथ संजोकर ले जा रहा हूं। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम विकास अधिकारी राजेश शुक्ला ने किया तथा कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख ग्राम सचिव सौरव सिंह ने किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत के सी पांडेय, एडीओ आईएसबी राम अवध यादव, जे ई आर ई एस बीपी मिश्रा जेई एमा आई फूलपुर हौसिला प्रसाद मिश्रा ग्राम विकास अधिकारी राकेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रकाश, सुशील त्रिपाठी, रवि मौर्या, विकास यादव, अतुल त्रिपाठी, मंजू, पूजा सिंह, जया कुशवाहा, आलोक यादव, अभिषेक पाल, त्रियंबक नाथ त्रिपाठी, लेखाकार अरुण त्रिपाठी, राजेश पटेल, मिथुन मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीताराम यादव, अनिल कुमार पटेल, ग्राम प्रधान नरेश कुमार सरोज, धर्मराज मौर्य, राकेश पटेल, फत्तन बाबा, मन्नू आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *