यूपी बोर्ड के मेधावियों का हुआ अलंकरण, डीएम ने किया सम्मानित

*कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र – छात्राओं के सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

हमीरपुर – माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 में जनपद में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ चंद्र भूषण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के जिले के टॉप -10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में क्रमशः ध्रुवकांत ,हार्दिक आनंद, अनामिका सक्सेना, शिवम राजपूत ,नरोत्तम कुमार, उपेंद्र सिंह ,प्रार्थना ,अंशिका द्विवेदी, अवधेश कुमार एवं सुभाषिनी गुप्ता को तथा इसी प्रकार हाई स्कूल के टॉपर में उज्जवल ,सृष्टिमाला, निखिल ,आयुष गुप्ता , एहतिशाम उद्दीन, अर्पिता सेंगर,विनय कुमार ,मीनाक्षी ,वर्षा राजपूत ,पूनम, रव्यांशी ओमर, आराध्या सिंह ,संजना गुप्ता ,राघवेंद्र, गोविंद गुप्ता, राधिका गुप्ता, नितेश कुमार, रितेश ,दीपांशु राजपूत ,रूपेश, आयुष कुमार, हर्षिता गुप्ता स्वप्निल तिवारी को प्रशस्ति पत्र व कलम देकर सम्मानित किया गया| इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान हासिल करना अपने आप में गौरव का विषय है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को इसी प्रकार आगे मेहनत करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में अनेक प्रतिभाएं हैं उन्हें पहचानने तथा सामने लाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करते हुए मनोवांछित लक्ष्य प्राप्त करने की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव आपके सहयोग के लिए तत्पर है किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल अवगत कराएं । उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो आपने जो ऊंचाइयां प्राप्त की है उसे आगे ले जाने का कार्य करें। बताया कि योग कार्यक्रम के नामांकन के मामले में जनपद हमीरपुर का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव ,जिला विकास अधिकारी विकास मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा मेधावी विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी रणनीति बताई| इस मौके पर सीडीओ ,एडीएम ,डीडीओ , डीआईओएस सहित मेधावी विद्यार्थियों से संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य ,शिक्षक तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *