बहरिया/ प्रयागराज – विकास खंड बहरिया के मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक चौपाल का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य वक्ता सालिग राम यादव मंडल अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी यूनियन किसानों के हित की लड़ाई पूर्व के समान लड़ती रहेगी हम लोग किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे और तब तक करते रहेंगे जब तक उसका निराकरण नहीं हो जाएगा। इसके लिए हम लोग किसी भी हद तक उतर सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय यादव का परिचय कराया तथा नवनियुक्त सदस्यों का परिचय भी कराया जालंधर पटेल युवा जिला अध्यक्ष, लालचंद यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनुराग यादव युवा जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता लालता प्रसाद यादव उर्फ गांधी ने किया। इस मौके पर निशा यादव, शकुंतला मौर्य शर्मीला मौर्य समेत सैकड़ों की संख्या में किसान महिला पुरुष उपस्थित रहे।
बहरिया मुख्यालय पर किसानों ने लगाया चौपाल
