आप लोगों के पहल देख कर खुशी हुई-ए०सी०पी० योगेश कुमार

लखनऊ- आज श्री शफक अलवी ऑल इंडिया पायामे इंसानियत फोरम लखनऊ यूनिट द्वारा तपती धूप व धूल में समर्पित पुलिस के जवानों में ठंडा पानी बिस्किट फल और पयामे इंसानियत के लिट्रीचर वितरण किए गए इस मौके पर पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकाते हुई और हालात पर गुफ्तगू हुई इस मौके पर ए०सी०पी० युगैश कुमार ने कहा आप लोगों का इस तरह का पहल सराहनीय है और बहुत खुशी की बात है आप लोग समाज को कुछ देना चाहते हैं एस०एच०ओ० अजय कुमार ने कहा आप लोगों से काफी अरसे से मुलाकात हो रही है अब लोगों ने शहर में काफी काम किए शहर के बहुत सारी जगहों पर स्थाई ठंडा पानी का व्यवस्था किया यह बहुत अच्छा पहल है इस मौके पर फोरम कोऑर्डिनेटर मुफ्ती अबुल कासिम नदवी ने कहा हमारा मकसद समाज में जोड़ पैदा करना प्रेम और भाईचारा पैदा करना आपस की दूरियों को खत्म करना एक दूसरे के काम आजाए हम सब का असल मकसद है इसी बिना पर हजरत मौलाना अली मियां रहमतुल्लाह अलाई ने सन 1974 में इस काम की शुरुआत की अब देश के लगभग 25 स्टेट में इसी भावना के साथ काम चल रहा है।
इस शुभ अवसर पर मिर्जा इसरार हुसैन मोहम्मद इकबाल हाफिज अंसारुल हक हाफिज अनीस मोहम्मद सानी मोहम्मद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *