जिले भर मे पुलिस ने एक ही रात मे धर दबोचे 90 वांछित

बरेली। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज चार्ज संभालते ही पुलिस एक्शन मोड मे नजर आई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय मे कार्यभार ग्रहण कर पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण व अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव व अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया। आपको बता दें कि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन के क्रम मे जनपद बरेली मे वांछित व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे एसपी नगर (बरेली) व एसपी देहात (बरेली) के पर्यवेक्षण मे जनपद बरेली से 26 वांछित और 64 वारंटियों समेत कुल 90 वांछित व वारंटियों को अरेस्ट किया गया। नगर क्षेत्र की बात की जाए तो समस्त थानों मे 15 वांछित और 21 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सीओ नगर प्रथम मे 11, सीओ नगर द्वितीय मे 04 और सीओ नगर तृतीय मे 21 वांछित व वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह से टॉप तीन थाने बारादरी, कैंट, इज्जतनगर है। जिनमें क्रमश: 09, 06 और 06 वांछित व वारंटी गिरफ्तार किए गए। वही बॉटम तीन थानों मे किला, सुभाषनगर और प्रेमनगर है। जिनमें क्रमश: 00, 01 और 02 वांछित व वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। वही ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों से 11 वांछित और 43 वारंटियों को गिरफ्तार की किया गया। सीओ आंवला, सीओ मीरगंज, सीओ फरीदपुर, सीओ बहेड़ी और सीओ नवाबगंज में क्रमश: 16, 04, 09,12,13 समेत कुल 54 वांछित व वारंटियों को अरेस्ट किया गया। ग्रामीण क्षेत्र मे टॉप तीन थाने भोजीपुरा, भमौरा और फरीदपुर है। जिनमें क्रमश: 09, 07, 07 और बॉटम तीन थानों मे सिरौली, भुता और देवरनियां शामिल है। जहां एक भी वांछित और वारंटी गिरफ्तार नही किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *