बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लाक के बाल विकास परियोजना कार्यालय स्थित ब्लॉक सभागार मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण मे विशेष संचारी रोग से निपटने के साथ स्तनपान एवं संभव अभियान के बारे मे जानकारी दी गई। बीसीपीएम सौरभ सक्सेना कि विशेष संचारी रोग अभियान एवं संभव अभियान के तहत एक जुलाई से 31 जुलाई व सितम्बर माह तक संभव अभियान के तहत स्तनपान प्रोत्साहन, ऊपरी आहार व पोषण माह तक जनम से पांच वर्ष के बच्चों का वजन, जुलाई से सितंबर तक स्तनपान संबंधित अभियान चलाया जाएगा। इसमें बच्चों को पोषण एवं देखभाल पर जोर दिया जाएगा। ग्राम स्वच्छता पोषण दिवस पर पोषाहार का वितरण, जल जनित रोगों से बचाव को जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कमजोर बच्चों को एनआरसी केंद्र भेजने के लिए घर-घर दस्तक देकर अभियान चलाया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्रा फिरमाल ने कहा कि प्रशिक्षण मे जो भी जानकारियां दी गई है। सभी लोग उसको गंभीरता से ले। जिससे आगे कार्य करने में आसानी रहे। इस अवसर पर बीओसी सपना व परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव
