कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर के जिला अध्यक्ष प्रभात मिश्रा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी विशाख जी से मिलकर जनपद के विभागो मे पदोन्नति के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने की मांग करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए पत्र प्रेषित किया ज्ञातव्य हो कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने सभी विभाग के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है की पदोन्नति के रिक्त पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही 30 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाय प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर मंडल के अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवर्षि दुबे जिला मंत्री उदय राज सिंह यादव संप्रेक्षक मेवालाल कनौजिया उपस्थित रहे
रिक्त पदोन्नति के पदों पर पदोन्नति की जाए- प्रभात मिश्रा
