*योग शिक्षा को नैतिक मूल्यों के उत्थान हेतु लागू किए जाने की मांग करती – महिला शिक्षक संघ की जिला मीडिया प्रभारी नीलम सचान
हमीरपुर – महिला शिक्षक संघ जिला कार्यकारणी समिति द्वारा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की | महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सचान के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना जयसवाल से मिली | जिलामहामंत्री मधु कुशवाहा ने महिला शिक्षिकाओ द्वारा विद्यालय स्तर पर और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए सुझाव दिए | महिला शिक्षक संघ की जिला मीडिया प्रभारी नीलम सचान द्वारा योग शिक्षा को विद्यालय स्तर पर नैतिक मूल्यों के उत्थान हेतु अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की गई | उन्होंने कहा कि विद्यालय में योग शिक्षा लागू किए जाने से विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ होंगे | उन्होंने कहा कि योग भी मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है | उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं में सीसीएल एरियर आदि पर चर्चा की | महिला शिक्षक संघ को समस्याओं के निराकरण हेतु बीएसए द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया| इस मौके पर जिला संरक्षक श्रीमती आशा द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आराधना देवी, जिला मंत्री रागनी सचान, उपाध्यक्ष किरन पाठक, संगठन मंत्री अनुप्रिया, कोषाध्यक्ष दीक्षा पटेल, शालू नामदेव, स्मिता नामदेव आदि शिक्षक मौजूद रहे |
