बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला लोधीनगर मे रविवार की देर रात्रि मे महेंद्र पुत्र सोवरन उम्र 32 बर्ष निवासी मोहल्ला लोधीनगर ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे युवक 60 प्रतिशत जल गया। चीख पुकार सुनकर रात्रि मे ही परिजनों ने बरेली के कई अस्पतालों मे दिखाया। किसी भी अस्पताल ने जले हुए युवक को भर्ती करने से इंकार कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार की सुबह को परिजन घर पर ले आए। मानसिक रोगी के भाई अमित ने बताया कि महेंद्र का कई महीने से बरेली के अस्पताल मे इलाज चल रहा था। रात्रि मे घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। महेंद्र नीचे आया और पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटे जब छत की तरफ पहुंची तो घर मे चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन मे युवक को अस्पताल मे ले गये लेकिन किसी भी अस्पताल मे युवक को भर्ती नही किया। उपचार कराके परिजन युवक को घर ले आए और घरेलू इलाज करा रहे है। उधर युवक आधे से ज्यादा ज्यादा जल चुका है युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घर मे कोई विवाद भी नही है। युवक की शादी हो चुकी है दो बच्चे भी है।।
बरेली से कपिल यादव
