सनी की हत्या के विरोध मे व्यापारियों ने बंद किया सदर बाजार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बरेली। सैन्य कर्मी के बेटे सनी की रविवार रात हुई हत्या के बाद सदर बाजार में व्यापारी, जनप्रतिनिधि समेत अन्य तमाम लोग विरोध दर्ज करा रहे है। दुकानें बंद करने के लिए कह रहे है जो भी उनका समर्थन कर रहा है वह अपनी दुकानें बंद कर रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत मे लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। इस जानकारी से अंजान व्यापारी और स्थानीय लोगों ने आपसी सहमति से बाजार बंद कर दिया। व्यापारी और मृतक के परिजनों ने जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि व्यापारियों ने अपनी मर्जी से दुकाने बंद की है। उनसे किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नही की है। अगर कोई जोर जबरदस्ती करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे सदर बजार के व्यापारी और चनेहटा के साथ ही स्थानीय लोग एकत्र हुए। सनी की हत्या का विरोध करते हुए सभी ने एक राय होकर बाजार बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार को अपनी मर्जी से बंद कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकिशोर, शितेष अग्रवाल, विक्रांत साहू, सत्य प्रकाश कन्नौजिया, इमरान खान उर्फ काशिफ, मुनव्वर, डा. वैभव जायसवाल, चनेहटा के प्रधान शकीन रजा, कैंट बोर्ड के पूर्व डिप्टी चैयरमैन शशिकांत जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस ने सुबह से ही ताबड़तोड़ दबिश देना शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को उठाकर थाने ले आई। जिसके बाद छोटी सराय के रहने वाले सभी लोग अपना-अपना घर छोड़कर चले गए। छोटी सराए मे पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा सदर बाजार मे रहने वाले आरोपियों के अन्य रिश्तेदार भी अपना-अपना घर छोड़ गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *