मीरगंज, बरेली। क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने पर हुए विवाद मे घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने दूसरे किशोर के माता-पिता पर जहर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 12 वर्षीय सनी मंगलवार को बच्चों के साथ गांव मे क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान गेंद लगने से एक अन्य किशोर चोटिल हो गया। सनी की मां का आरोप है कि चोटिल किशोर के माता-पिता ने सनी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। पीटने के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसको राजश्री अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोर के मामा सुरेंद्र पाल का आरोप है कि गेंद लगने से चोटिल हुए किशोर के माता-पिता ने सनी को पीटने के बाद जहरीला पदार्थ पिलाया था। एसओ मीरगंज संदीप त्यागी ने बताया कि सनी को मारपीट कर जहर पिलाने का आरोप पूरी तरह गलत है। क्रिकेट खेलते समय उसका बल्ला दूसरे बच्चे को लग गया था। इसी बात को लेकर उसको मां ने डांट दिया। मां के डांटने पर किशोर ने खुद ही जहरीला पदार्थ खा लिया था।।
बरेली से कपिल यादव