बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्थानीय पुलिस ने कस्बा के कुख्यात स्मैक तस्कर रियासत उर्फ नन्ने लगड़ा और उसके परिजनों के घर पर करोड़ो की संपत्ति जब्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उसके पास आठ करोड़ की अवासीय, गैर अवासीय, कृषि जमीन के अलावा पत्नी सकीना, बेटे यूसुफ उर्फ बब्बू, दूसरे बेटे मोहम्मद यूनिस, बब्बू की पत्नी सुमेरा के नाम संपत्ति सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। तस्करी से अर्जित करीब साढ़े आठ करोड़ की संपत्ति पर ढोल नगाड़े बजाकर कब्जा कर लिया। गुरुवार को उसकी संपत्तियों पर सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैन्युपुलेटर्स) के आदेश के बोर्ड लगाकर उक्त संपत्ति को खरीदने और खुर्द बुर्द नही करने की लोगों को हिदायत दी। गुरुवार को थाना प्रभारी संजय सिंह टीम के साथ पहले आशियाना बैंकट हाल जगह पर ढ़ोल नगाड़ो के साथ पहुंचे और डुगडुगी बजाकर कम्पीटेंट अथॉरिटी सफेमा एनडीपीएस एक्ट न्यू दिल्ली के आदेश पर धारा 68 एफ टू के प्रावधानों के अंतर्गत समक्ष अधिकारी की अनुमति के बिना हस्ताक्षर प्रयोग एवं बिक्री या अन्य किसी प्रयोग में लाने हेतु संपत्ति को फ्रीज किया है। बैनर भी लगाया। उसके बाद मोहल्ला सराय मे मकान और मैन मार्केट में दुकान पर डुगडुगी बजाकर बैनर लगा कर सम्पति को सील कर दिया। पुलिस टीम मे चौकी प्रभारी ललित कुमार, एसआई नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश कुमार सहित महिला पुलिसकर्मी साथ रहे।।
बरेली से कपिल यादव
