सड़क हादसे मे बाइक सवार युवक गंभीर घायल, कार चालक फरार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर धनेटा फाटक के पास बाइक सवार को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरो ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि कार टक्कर मारकर फरार हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार जिला रामपुर की कोतवाली मिलक निवासी रामकुमार शीशगढ़ किसी काम से गया था। वापस लौटते समय धनेटा फाटक क्रास करने के बाद जब वह नेशनल हाइवे पर मिलक की ओर मुड़ा तो बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को ठोक दिया। रामकुमार रोड पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसके सिर मे गहरी चोट लगने के कारण हादसे के दस मिनट बाद वह बेसुध हो गया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *