बरेली। शनिवार को बरेली साइबर सेल थाना और नोएडा साइबर सेल के हत्थे पंश्चिम बंगाल का साइबर ठग चढ़ गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए ठग का सीधे चीन कनेक्शन निकला है। पकड़े गए साइबर ठग ने पूछताछ के दौरान कई राज उगले है। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए ठग के खाते को फ्रीज करा दिया है। आरोपी पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है जो पूरा नेटवर्क चला रहा था। चीन, कोरिया, थाईलैंड आदि जगह इंडियन करेंसी अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की जाती थी। 3000 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक अक्टूबर 2021 मे बरेली के साइबर थाना मे ठगी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें बहेड़ी की रहने वाली एक शिक्षिका से 2.10 लाख की ठगी की गई थी। इसके बाद से साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस गैंग की तलाश मे नोयडा साइबर सेल भी लगी थी। फ्री मोबाइल रिचार्ज, बिना ब्याज लोन और तुरंत दुगने रुपए के नाम पर ठगी करते थे। बरेली और नोएडा की संयुक्त टीम ने इस मामले मे पश्चिमी बंगाल के मंजारूल इस्लाम को हिरासत मे लिया गया। उसके अलग-अलग बैंक स्टेटमेंट निकाले गए तो पूरा मामला खुलता चला गया। इस मामले मे चार पांच अन्य लोग भी हैं। एक साल मे 3000 करोड रुपए का चूना लगाया गया। लालच देकर लोगों के अकाउंट पलक झपकते ही खाली कर देते थे। इस नेटवर्क मे कोई और नही बल्कि चीन का भी एक सदस्य जुड़ा पाया गया है। महाराष्ट्र का एक व्यक्ति जेल में है। थाईलैंड, कोरिया, साउथ अफ्रीका, चीन आदि जगह नेटवर्क फैला दिया था जो भी इंडियन करेंसी होती थी। उसे विदेशी अकांउट मे ट्रांसफर किया जाता था। क्रिप्टो करेंसी ठगी का भी खेल है। एक-एक दिन में 15 से 16 करोड़ रुपए गैंग ठगी करता था। जांच पड़ताल में पता चला है। करीब 2000 से 3000 पन्नों के बैंक अकाउंट स्टेटमेंट निकालेंगे। जिसमें कुछ लोग पहले ही जेल में है। बरेली सायबर थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बहेड़ी निवासी एक शिक्षिका ने अक्टूबर 2021 मे मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। बैंक अकाउंट स्टेटमेंट निकालने के बाद आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ। इस मामले में पश्चिमी बंगाल के मंजारूल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने कई साथियों के भी नाम बताएं है। जो चीन, कोरिया ,थाईलैंड आदि जगह के हैं। ठगी का एक नेटवर्क है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी मंजारूल को जेल भेज दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
