बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइबे पर कस्बे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। वहां पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह से कार सवार मुजफ्फरनगर के दंपति सुरेंद्र शर्मा (55) और अर्चना शर्मा (52) की पानी मे डूबने से मौत हो गई। दंपति कार से बाहर नही निकल पाए। कार में पानी भर गया। काफी देर बाद लोगों ने जब कार को देखा तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आधारकार्ड से पहचान कर परिवार बालो को सूचना दी। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शर्मा उम्र 58 वर्ष पत्नी अर्चना उम्र 50 बर्ष निवासी खानपुर थाना मंसूरगंज जिला मुजफ्फरनगर अयोध्या से बापस घर जा रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी बायपास पर पहुंचे तो एक होटल पर रुककर कुछ समान लिया उसके बाद बहां से घर के लिये चल दिये। थोड़ी आगे पहुंचने पर शिव स्वयंवर पैलेस के पास एक ट्रक ने पास से निकलते हुए कट मारा। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। गाड़ी के चारों पहिया ऊपर हो गये। बहां से गुजर रहे लोगों ने खाई मे पलटी कार देख रुक गये और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और एनएचआई कि टीम भी पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।और गाड़ी के शीशे तोड़ कर बुजुर्ग दम्पति को बाहर निकाला। तब तक पानी मे डूबने से पति पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने उनके घर सूचना दी तो पता चला कि उनका एक बेटा मीरगंज शुगर मिल मे नौकरी करता है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गाड़ी को कब्जे मे ले लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
