बरेली। बोर्ड परीक्षा मे इस बार कुछ ज्यादा ही सॉल्वर पकड़े जा रहे है। बरेली मे अभी तक तीन सॉल्वरों को पकड़ा जा चुका है। तब तक बुधवार को आंवला के पटपरागंज मे प्रताप किसान आदर्श इंटर कॉलेज मे हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा मे एक छात्र दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। इस छात्र को केंद्र व्यावस्थापक ने ही पकड़ा था। इस छात्र को मिलाकर बरेली में पकड़े जाने वाले सॉल्वरों की संख्या चार हो चुकी है। उधर सॉल्वर की सूचना पर डीआईओएस ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थाना अलीगंज मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। आपको बता दें कि बुधवार को प्रताप किसान आदर्श इंटर कॉलेज पटपरागंज आंवला में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा मे एक सॉल्वर पकड़ा गया। बाबा हरदेव सिंह इंटर कॉलेज लाभारी के छात्र नितिन शर्मा के स्थान पर आशीष शर्मा परीक्षा दे रहा था। आशीष जगन्नाथपुर रामनगर का रहने वाला है। केंद्र व्यवस्थापक रुचि सिंह और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण ने संदिग्ध छात्र को देखकर पड़ताल शुरू कराई। सख्ती से पूछताछ करने पर आशीष ने यह स्वीकार कर लिया कि वह नितिन की जगह परीक्षा दे रहा है। आशीष और नितिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का डीआईओएस ने निर्देश दिया है। इस वर्ष अभी तक बरेली में चार सॉल्वर के खिलाफ परीक्षा देने का मुकदमा दर्ज हो चुका है। दोनों के खिलाफ अलीगंज थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
