बाड़मेर/राजस्थान- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोराना भडभडी के बाद पहली बार बाड़मेर जिले के दो दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आ रहें हैं ओर इस दौरान शहरी विकास से बदलते हुए बाड़मेर मुख्यालय ओर आसपास के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही आदर्श स्टेडियम में आमजन को महगाई से राहत देने के लिए जनसभा को सम्बोधित करेंगे l भारत-पाक सीमा पर बसे बाड़मेर जिले को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल के दौरान सैकड़ो कार्यों में से करोड़ों रुपयों के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन कर शानदार सौगातें दी थीl
राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ओर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए जो ऐतिहासिक बजट पेश किया था,ऐसे विपरीत हालातों में भी बेहतर वित्तीय प्रबंधन कर प्रदेश के हर वर्ग हर सेक्टर में बजट के प्रावधान कर प्रदेश की जनता को हजारों सौगातें दी ओर मुझे ये बताते हुए खुशी है कि बजट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले में जो भी विधायकों द्वारा मांगा था वो सब हमारे को दिया गया चाहे तो पेयजल , चिकित्सा व्यवस्था , शिक्षा के क्षेत्र में, सड़कों का जाल फैला कर, बिजली इत्यादि हर सेक्टर में बाड़मेर जिले को प्राथमिकता देकर सरहदी इलाके का विशेष रूप से ध्यान रखा था l
विधायक जैन ने बताया कि बाड़मेर जिले की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को देखते हुए जिला मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल में पाच सौ बेड के आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल की सौगात दी, इसके अलावा आरयूबी,आरओबी और सड़क चौड़ीकरण के 5 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और 2 प्रोजेक्ट का उदघाटन किया था l प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हमेशा से ही प्रयासरत है, मुख्यमंत्री गहलोत ने बाड़मेर में 500 बेड के मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल, ओवरब्रिज, अंडरब्रिज सहित 4 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज जी 3, इंजीनियरिंग कॉलेज जी 4 ,जिला अस्पताल में 20 बेड का आईसीयू का उद्घाटन किया था. इतना ही नहीं मुखिया अशोक गहलोत ने 15 साल बाद कवास बाढ़ पीड़ित 1022 परिवारों को पट्टे वितरण किया गया था l
विधायक जैन ने बताया कि औधोगिक नगरी बाड़मेर में वर्तमान मेडिकल कॉलेज के पीछे नवीन आवंटित 100 बीघा जमीन पर 191.80 करोड़ की लागत से 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया. इसमें 8 ऑपरेशन थिएटर, माइनर थिएटर, 30 बेड का आईसीयू,आपातकालीन वार्ड, डायग्नोस्टिक विंग, प्री एनेस्थेसिया और रिकवरी वार्ड, स्टोर, बाह्य रोगी विभाग, ब्लड बैंक, 6 सीढ़ी और 8 लिफ्ट सहित मेडिसन, हड्डी, सर्जरी, चर्म, नैत्र फिजियोथेरेपी, बायो मेडिकल और आपातकालीन सुविधाओं सहित विशेषज्ञों की सुविधाएं मिलेगी. यह 4 मंजिला अस्पताल होगा l इससे चिकित्सा सुविधाए सुदृढ़ होगी. जिससे गंभीर घायल मरीजों को जोधपुर, गुजरात के लिए रैफर नहीं करना पड़ेगा. इतना ही नहीं चौहटन रोड रेलवे क्रॉसिंग 328 पर 836 मीटर ओवरब्रिज बनेगा, जिसको लेकर मुखिया अशोक गहलोत ने शिलान्यास किया था. वहीं, शहरी क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में जाम से निजात दिलवाने के लिए शास्त्री नगर फाटक पर अंडरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसकी 3 करोड़ की लागत आएगी l
विधायक मेवा राम जैन ने बताया कि पेयजल व्यवस्थाओं के लिए बाड़मेर जिले में कंटीजेंसी प्लान के तहत हजारों स्वीकृतियां और हैण्डपंप एवं नलकूप मरम्मत के कार्यों को स्वीकृतिया दी गई ओर कहीं भी पेयजल संकट की स्थिति बनने पर व्यवस्थाएं सुचारू रहें, जिला कलेक्टर्स को जिम्मेदारी दी गई हैl जहाँ पर पेयजल की कमी है वहां लोगों को पेयजल आपूर्ति के बारे में अखबारों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराई जाएगी । लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया जाए ताकि जलापूर्ति व्यवस्थाएं सुचारू रहें। जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरबन्दी के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्टोरेज की समुचित व्यवस्था रखी गई है।
– राजस्थान से राजूचारण
