बरेली। जिले मे पेट्रोल ने शतक जड़ दिया है और वही दूसरी तरफ डीजल मे भी आग लगी हुई है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल 100 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 रुपये 64 पैसे प्रति लीटर रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए है। जिसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। लगातार धीरे धीरे पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। जैसे जैसे पेट्रोल डीजल के बढ़ती जा रही है वैसे वैसे पम्पों पर भी तेल पड़वाने वाले वालों की कतारे बढ़ती जा रही है। तो वहीं गरीब तबके के लोगों का घर से गाड़ी निकालना मुश्किल हो गया है। सप्ताह भर पहले तक एक लीटर पेट्रोल के दाम 96.45 रुपये तक था। इसके साथ ही डीजल की कीमत करीब 86.12 रुपये थी। हफ्ते भर से कभी 60 तो कभी 80 पैसे की बढ़ोतरी रोज हो रही है और मंगलवार की सुबह पम्पों ने पेट्रोल की कीमत 100.10 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वही डीजल अब 91.64 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से लोगों को मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों मे इजाफा होने का कारण यूक्रेन रूस का युद्ध बताया जा रहा है। कहा जा रहा है यूक्रेन मे हालात लगातार खराब हो रहे है। जिसके कारण पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों में अंतर आ रहा। पिछले हफ्ते से तेल में हो रही बढ़ोतरी को लेकर किराया बढने की और संभावना भी हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस महंगाई का भार लोगों की जेबों पर पड़ेगा। तेलों की कीमतों मे उछाल आते ही गरीब तबके के लोगों ने अपने घर से गाड़ियां निकालना बंद कर दी है। उनका कहना है कि इस महंगाई में अपने बच्चों का पेट पालना मुश्किल हो रहा है तो बह गाड़ी कैसे चलाएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
