बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह की मौजूदगी मे पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी का बुके देकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को शिक्षामित्रों की समस्याओं से भी अवगत कराया। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने डीएम को अत्यंत सरल और दृढ प्रतिज्ञ अधिकारी बताया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने आश्वस्त किया कि शिक्षामित्र अपने दायित्वों का निर्वहन करे। जिला स्तरीय शिक्षामित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रो की कोई समस्या या शिकायत है तो वह बेझिझक उनसे सम्पर्क कर सकता है। इस अवसर पर विश्वनाथ प्रताप सिंह, सत्यम गंगवार, गिरीश चौहान, मोहम्मद यूनुस अंसारी सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
