110 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

बरेली। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए 110 क्रय केंद्रों को स्थापित किया गया है। जहां एक अप्रैल से गेहूं खरीद प्रारंभ हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जिले मे रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से सीधे गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया जा सके। इसके लिए जिले में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 110 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों को गेहूं बेचने के लिए पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसान fcs.up.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पोटर्ल शुरू हो गया है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता नम्बर, खतौनी आदि की जरूरत पड़ेगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। अभी गेहूं खरीद का लक्ष्य नही मिला है। क्रय केंद्रों पर साफ-सफाई के साथ ही बैठने व पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था कर ली गयी है। उन्होंने कहा है कि क्रय केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं फुलप्रूफ कर ली गयी है। जिससे किसान घर से सीधे क्रय केंद्र पर आएं और गेहूं बेचकर सकुशल वापस जा सके। इसके साथ ही कृषक का बैंक खाता आधार सीडेड (बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) और बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप हो और सक्रिय होना आवश्यक है। गेहूं विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ आधार कार्ड और खतौनी के छायाप्रति साथ लाएं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *