मीरगंज मे ट्रेन की चपेट मे आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति के सिर के परखच्चे उड़ गए। रेलवे ट्रैक पर पड़े लोथड़े चील कौए खा गए। आरपीएफ ने शव हटाकर लाइन क्लियर की। एक ही रात मे पुरानी पश्चिमी केबिन के पास दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना मीरगंज क्षेत्र के नगरिया सादात रेलवे स्टेशन की पुरानी पश्चिमी केबिन के पास शनिवार की रात मे अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार की सुबह पेट्रालिंग कर रहे कीमैन रजनीकांत ने खंभा संख्या 1339/13 के पास डाउन लाइन पर शव पड़ा देखकर रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। सूचना पर रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। कौए और चीले रेलवे ट्रेक मे बिखरे लोथड़ों को खा रही थी। आरपीएफ ने शव हटाकर डाउन लाइन को क्लियर किया। इससे पहले डाउन लाइन की ट्रेन लाइन संख्या 04 से निकाली। यह हादसा उस स्थान के पास हुआ जहां शनिवार रात आठ बजे कस्बा निवासी अन्नू वन की राज्यरानी एकसप्रेस की चपेट मे आने से मौत हुई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *