नेशनल हाइवे पर ढाबा संचालक की गला रेतकर की हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली-बरेली नेशनल हाइवे पर ढाबा संचालक की बेहद क्रूरता से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया गया कि पहले उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए। बाद मे उसका बेहरमी से गला रेता गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ, एसपी देहात समेत तमाम आला अफसर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों की बातचीत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उधर इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव टियूलिया निवासी 48 वर्षीय सेवाराम गंगवार दिल्ली बरेली हाइवे पर टियूलिया अंडर पास के पास एक ढाबा चलाते थे। मृतक के बेटे राहुल के मुताबिक वह रविवार की रात जब ढाबा से अपने छोटे भाई रजनीश के साथ घर को जा रहा था तो उनके पिता ने कहा था कि उनका बिस्तर बाहर लगा दे। इसके बाद दोनों बेटों ने पिता का बिस्तर ढाबे के बाहर लगाया और वहां से चले गए। उन्होंने यह भी बताया कि जिस टाइम उनके पिता आकर लेटे थे। उस वक्त उनके पास एक लड़का और भी लेटा था। वह सिगरेट पी रहा था। साथ मे दारू भी पी रहा था। दोनो भाईयों ने उस पर हत्या का शक जाहिर किया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या बेहद ही क्रूरता से की गई है। शव के दोनों हाथ ऊपर के लिए है, गले को काफी बुरी तरह से रेता गया है। जिस जगह पर खून पड़ा हुआ था। उसी के ऊपर तख्त पर सेवाराम का शव था। सोमवार की सुबह जब राहगीरों ने हाइवे पर शव देखा तो तत्काल पुलिस को फोन किया। जिसके बाद सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या के बाद इलाके मे दहशत है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस ने डॉग स्क्वायड सहित फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। जिसके बाद डॉग स्कवाएड ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य उठाए। मामले में पुलिस अफसरों ने भी परिजनों से घटना के बारे में बातचीत भी की है। परिजनों के मुताबिक मृतक सेवाराम की पत्नी गंगा देई का एक साल पहले निधन हो चुका है। सीओ आरसी मिश्रा ने बताया कि झोपड़ी से शव कब्जे मे लिया गया है। कुछ सुबूत मिले है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *