मीरगंज, बरेली। रविवार को दूसरी बार विधायक बनने पर डॉ डीसी वर्मा पहली बार मीरगंज पहुंचे। मीरगंज सीट पर लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराने के बाद विधायक डा डीसी वर्मा ने पांच किमी लम्बा रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत रविवार को अपराह्न दस बजे हुरहुरी गांव के चौराहे से हुई। रोड शो करते विधायक दियोसास, परौरा रोड, थाना रोड कस्बा, सिरौली चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए पूर्व चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गुप्ता के फार्म पर पहुंचे। जहां समर्थकों ने विधायक का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ हजारों लोगों ने रोड शो मे भाग लिया। रोड शो की सबसे खास बात उसके साथ चल रहे बुलडोजर की थी। चुनाव के समय योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर के विषय मे कहा था कि बुलडोजर के हैंडल किसी भी समय अवैध कारोबारियों व भू माफियाओं की तरफ घूम सकती है। उसी बात को दर्शाने के लिए रोड शो के दौरान बुलडोजर साथ साथ चल रहा था। समर्थक रोड शो मे बुलडोजर मे नारे लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने जमकर होली खेली और जगह जगह विधायक का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष तेजपाल फौजी, जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, राजीव गंगवार, संजीव शर्मा, गोपाल पाठक, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण, विधान सभा प्रभारी भगवान सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता, चरनजीत सिंह टोनी, अरविंद गंगवार, राजीव सिंह, रामबाबू गुप्ता, अजीत गुप्ता, डॉ. महीपाल गंगवार, घनेंद्र गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता थे।।
बरेली से कपिल यादव
