लखनऊ- भाजपा सरकार में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को जल्द ही बड़ा पद मिलने वाला है। उनके बेटे का नाम पंकज सिंह को जल्द ही मंत्री बनाया जा सकता है।सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी में पंकज सिंह को बड़ा इनाम मिलने वाला है।
जी हां राजनाथ सिंह के बेटे पंकज को यूपी में मंत्री की कुर्सी मिल सकती है। उनको ये पद दीवाली के आसपास मिल सकता है। उनके नाम पर चर्चा शुरू हो गयी है और उनका नाम भी ऊपर पहुंच चुका है।
सूत्रों की मानें तो दीवाली के आसपास सीएम योगी अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते हैं। उनके मंत्रीमंडल में अभी 13 पद खाली हैं। इनमें 6 मंत्रियों को लाने पर बात चल रही है। इसी लिस्ट में पंकज सिंह का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। विस्तार होते ही पंकज का मंत्री बनना तय है।राजनैतिक गलियारों में अब इसकी चर्चा जोरो पर है।