भाजपा को झटका :राहुल गांधी की मौजूदगी में जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और कद्दावर नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य ग्रहण कर ली है। इससे भाजपा को एक और झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार मानवेंद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। इससे पहले वह सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

आपको बता दें भाजपा से अलग होकर मानवेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया। जानकारों की मानें तो मानवेंद्र के कांग्रेस में शामिल होने से मारवाड़ के अब तक के राजनीतिक समीकरण भी गड़बड़ा जाएंगे।बाड़मेर और जैसलमेर की जनता में जसोल परिवार काफी प्रभाव रखता है। इन इलाकों के राजपूत तो जसोल परिवार के साथ हैं ही साथ में सिंधी और मुस्लिम भी जसोल परिवार के करीबी माने जाते हैं।

बाड़मेर जिले की शिव और चोहटन विधानसभा में सिंधी, मुस्लिम और राजपूत जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। जैसलमेर और पोकरण में भी राजपूत, सिंधी और मुस्लिम जीत में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *