राजस्थान- मुख्यमंत्री आज शनिवार सुबह नाथावली और लालगढ़ पहुंची। इस दौरान वसुंधरा राजे ने लोगों की समस्याओं को जाना और तत्काल उन पर कार्रवाई भी की। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार चुनाव का टिकट सर्वे के आधार पर दिया जाएगा।
लालगढ़ में सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चुनाव टिकट का वितरण सर्वे के आधार पर ही किया जाएगा। जो सबको साथ लेकर चलेगा उसी को टिकट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि हमने 7 करोड़ के FFC के महानरेगा के काम करवाए। साथ ही 30 लाख किसानों के 50 हजार के कर्ज माफ किए गए। किसानों का पहले 50 प्रतिशत पर मुआवजा मिलता था, जो अब हमने 33 प्रतिशत किया है। साथ ही 1 करोड़ गरीब महिलाओं को स्मार्टफोन भी मिलेगा।
*20 करोड़ रुपए दिए:-
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नाथावली में अपने संबोधन में कहा कि श्रीचंद कृपलानी को 20 करोड़ रुपए अलग से दिए है। जिससे सीसी रोड़ का काम शुरू हो गया है। इसके साथ गंगानगर में PWD को भी पैसा दे दिए गए हैं। गंगानगर के लिए सभी सड़कें नई बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने आगे पार्षदों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी को समझें। शहर के सभी वार्डों को साफ और स्वच्छ रखें। जनता ने इसलिए ही आपको चुना है। संबोधन के दौरान सीएम ने मंत्री श्रीचंद कृपलानी से कहा कि आप खुद गंगानगर की सड़कों का काम देखोगे।