होली पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज। थाना क्षेत्र मे दिल्ली हाईवे पर विलयधाम पर सड़क हादसे मे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। होली के दिन हुए हादसे मे युवक की मौत से उसके परिवार मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी निवासी होरीलाल का बेटा विशाल दिल्ली मे काम करता था। होली पर घर आने के बाद गुरुवार की रात वह अपने दोस्त रामधुन के साथ घर पहुंचा था। शुक्रवार सुबह विशाल अपने दोस्त को बाइक से उसके गांव अंबरपुर छोड़ने जा रहा था। रास्ते मे विलयधाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही घायल युवक को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विशाल के परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम मे बदल गई। विशाल चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता होरीलाल मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि मां हीराकली का रो-रोकर बुरा हाल था। वही मीरगंज मे नंदगांव और रईया नगला के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद सभी को सीएचसी मीरगंज भेजा गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *