बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार मे सांसद छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता मे सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सांसद ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि मुख्य हाईवे पर एक एम्बुलेंस और एक क्रेन 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति मे त्वरित सहायता मिल सके। वही निर्माणाधीन क्षेत्रों में पर्याप्त संकेतक चिह्न लगाने और जनता को जागरूक करने पर जोर दिया, ताकि दुर्घटना या वाहन में आग लगने की स्थिति में लोग सुरक्षित रूप से बाहर निकल सके। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा ब्लैक स्पॉट को लेकर था। इस पर डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में अभी 17 ऐसे ब्लैक स्पॉट है। जहां सड़क सुरक्षा सुधार के काम प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को इन सुधारात्मक कार्यक्रमों को शीघ्र पूरा करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, हाईवे पर शराब की दुकानों के संकेतक हटाने और केवल मानक के अनुरूप दुकानों की अनुमति देने के निर्देश दिए। डीआईओएस डॉ. अजीत सिंह से 15 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक करने को सप्ताह में एक बार बैठक आयोजित करने को कहा। उन्होंने कि समस्त पेट्रोल पंपों तथा टोल प्लाजा पर कोहरे से निपटने हेतु अधिक से अधिक फाग लाइटें लगाएं। सड़क पर पशुओं को छोड़ा दिया जाता है। जिससे दुर्घटना होती हैं। आवारा पशु सड़क पर घूमते दिखे तो गोशाला भेजा जाए। निराश्रित पशुओं के गले मे एक रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाएं। अधिशसी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएम ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित करें, 18 साल से कम आयु का कोई भी छात्र वाहन लेकर न आए। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, आरटीओ प्रवर्तन प्रवण झा, पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खां आदि बैठक में रहे।।
बरेली से कपिल यादव
