हादसे मे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरजू कट के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल 17 वर्षीय शिवम पुत्र देशपाल निवासी खिरका की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। बताया गया कि होमगार्ड विजेंद्र शर्मा और अजीम अहमद बाइक से मीरगंज से बरेली जा रहे थे। सरजू कट के पास सामने से गलत दिशा से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में विजेंद्र, अजीम और दूसरी बाइक पर पीछे बैठे शिवम घायल हो गए। शिवम को मेडिकल कॉलेज, जबकि अन्य घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *