हाथरस मे हुए सड़क हादसे मे बरेली के तीन श्रृद्धालुओं की मौत, एक गंभीर घायल

बरेली। राजस्थान के खाटू श्याम धाम मे दर्शन करने जा रहे बरेली के श्रृद्धालुओं की कार की हाथरस मे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे मे बरेली के तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना से घर मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बरेली से खाटू श्याम दर्शन को जा रहे युवकों की हाथरस मे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे मे बरेली के तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे मे कार सवार 26 वर्षीय जय प्रताप पुत्र भानू प्रताप निवासी बन्नूवाल नगर थाना इज्जतनगर, 35 वर्षीय अभिषेक सक्सेना पुत्र गोपाल निवासी खलीलपुर रोड थाना सीबीगंज और 27 वर्षीय आशीष मौर्य पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम खैलम थाना अलीगंज की मौत हो गई जबकि मनोज शर्मा पुत्र राम शरण शर्मा निवासी आकांक्षा इंक्लेव थाना इज्जतनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के छोटे भाई सर्वेश ने बताया की जिन लोगों की मौत हुई है। वे सभी बरेली में एक कार कंपनी मे नौकरी करते थे। हाथरस मे हुई सड़क दुर्घटना मे अभिषेक सक्सेना के निधन की खबर परिवार वालों पर बज्रपात की तरह थी। शाम मृतक का शव जब उनके सीबीगंज खलीलपुर रोड स्थित आवास पर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अभिषेक घर में अकेले कमाने वाला थे। वह शाहजहांपुर स्थित एकेसी हुंडई में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। हाथरस पुलिस का जब फोन गुरुवार सुबह जब मृतक के पिता के पास आया तो एक बार तो उन्हें घटना पर विश्वास ही नहीं हुआ। कुछ देर समझने के बाद माता-पिता दोनों हाथरस के लिए रवाना हो गए। शाम मृतक का पार्थिव शरीर सीबीगंज स्थित आवास पर पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। मृतक के रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बधा रहे थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *