फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराने से आग लग गई। ताजिया को नीचे उतारकर वमुश्किल लोगों ने आग बुझाई। जिसे बुझाने मे चार लोग झुलस गए। लोगों के अनुसार लगभग 23 फीट ऊंचा ताजिया बनाया गया था। बाद मे ताजिया दफनाया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने ताजिये के सत्यापन मे लापरवाही बरतने मे थाना फरीदपुर मे तैनात दरोगा अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। फरीदपुर क्षेत्र के गांव गौसगंज सराय का ताजिया काफी ऊंचा था। रविवार दोपहर बाद वह ताजिया उठाकर ले जाया जा रहा था। गांव से बरेली शाहजहांपुर मेन रोड गौसगंज पुलिया के समीप ताजिया ले जाया गया। इस दौरान ताजिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार की बिजली लाइन से टकरा गया और उसमें आग लग गई। ताजिएदारों में हाहाकार मच गया। वहां मौजूद लोग घबरा गए। लोगों ने ताजिया नीचे उतारकर आग को वमुश्किल बुझाया। आग बुझाने के दौरान छोटे खान, गुड्डू, बारिश खान, आबिद झुलस गए। जले हुए ऊपर के हिस्से को उतार कर ताजिया पुनः उठाकर तजियेदार लोग ले गए और उसे दफना दिया।।
बरेली से कपिल यादव