बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रविवार की शाम शंखा पुल माधोपुर के पास गन्ने भरी ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। सड़क पर गन्ना बिखर गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारसे लंबा जाम लग गया। वाहनों की आवाजाही अधिक होने से जाम भी देर रात तक लगा रहा। लोग झुमका तिराहे से राधा कृष्ण मंदिर फतेहगंज पश्चिमी तक यात्री जाम में कई घंटो तक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने यातायात को रोककर व्यवस्था संभालने लगी। लेकिन हाइवे पर फैले गन्ने और भारी वाहनों की लम्बी लाइन के कारण पुलिस को वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनएचआई की टीम ने भी पुलिस के साथ मिलकर सड़क पर फैले गन्ने को हटवाया। काफी प्रयासों के बाद ट्राली को किनारे लगाकर गन्ना हटाया गया। तब जाकर वाहनों की रफ्तार धीरे-धीरे शुरू हो सकी।।
बरेली से कपिल यादव
