बरेली। थाना कैंट क्षेत्र मे सोमवार को दिनदहाड़े मिलिट्री आवास मे सेना के हवलदार की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला का गला चाकू से काटा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना कैंट क्षेत्र मे जाट रेजीमेंट सेंटर (जेआरसी) के सामने आईबीजीएच एरिया में सेना के हवलदार की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को उनका खून से लथपथ शव सरकारी आवास में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। पश्चिम बंगाल मे 24 परगना के गांव जोगिंदरपुर निवासी मनोज सेनापति सिग्नल रेजिमेंट में हवलदार पद पर तैनात हैं। वह अपनी पत्नी सुदेशना सेनापति के साथ आईबीजीएच एरिया में स्थित सरकारी आवास मे रहते हैं। सोमवार शाम को सुदेशना सेनापति का शव बेड पर मिला। किसी ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या की है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस आसपास मे लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही मनोज से पूछताछ की जा रही है। आखिर उसके यहां कौन-कौन आता था।उसकी किसी से रंजिश तो नही थी।।
बरेली से कपिल यादव
