हर हाथ तिरंगा घर-घर तिरंगा के नारे के साथ किया जागरूक

बरेली। प्राथमिक विद्यालय लखौरा मे आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर हाथ तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा दिया।।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी ने बच्चों मे देशभक्ति की भावना विकसित करने के लिए जागरूक किया। हर हाथ तिरंगा हो घर घर तिरंगा हो के तहत बच्चों को तिरंगा का वितरण कराया गया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। कहना है इस तरह की गतिविधियों से न केवल बच्चों मे बल्कि उनके अभिभावकों मे, गांव में भी राष्ट्रीयता की भावना का विकास होगा व सम्मान की भावना पैदा होगी। अभियान मे विद्यालय के शालू सिंह चौधरी, मिति भाटिया, शिखर शर्मा, गीता, पूजा सिंह, तीरथ कुमारी के निरंतर सहयोग से अभियान सफल हो पाया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *