बरेली। भाजपा महानगर मेटी ने घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रूपरेखा तैयार की। इसमे क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अभियान प्रत्येक मंडल में होना है। 7 और 8 अगस्त को मंडलीय बैठक होगी। जिसमें अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 और 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। जिसमें युवा महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका रहेगी। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरो, शहीदों, देश की सेवा में प्राण निछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिवार जनों को सम्मानित किया जाएगा। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुडे स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। जहां संभव हो वहां बच्चों से ध्वजारोहण उनके हाथों से करवाया जाए। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालकर, सगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, सीपीएस चौहान, शिव कुमार माहेश्वरी, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, जीपीएस पाल, डॉ तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, प्रतेश पांडे, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव