बरेली। जनपद मे गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर जगह जगह अखंड रामायण पाठ, भंडारे और सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। शहर के कई स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गई। मंदिरों व कॉलोनियों में जय-जय बजरंगवली व जय-जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुये लोग दिखे। हनुमान जन्मोत्सव के चलते मंदिरों व कॉलोनियों में अखंड रामायण पाठ बुधवार से शुरू हो गये थे। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, अनुपम कपूर, डॉक्टर विनोद पागरानी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कई जगह लोगों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में भक्तों का भगवान हनुमान के दर्शन करने आना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। वही सिविल लाइन हनुमान मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतार देखी गई। लोग हनुमान जी का प्रसाद चढ़ाने के लिए लंबी-लंबी कतार में खड़े नजर आए। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वही फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए दिन भर भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। आईटीआर चौक नंबर आठ मे स्थित हरिहर मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर रामायण पढ़ी। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।।
बरेली से कपिल यादव