फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे महिला का शव को बोरे में बंद करके पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है। लगातार दूसरे दिन पुलिया के नीचे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। रविवार को फरीदपुर क्षेत्र मे सुकटिया पुलिया के नीचे युवक का शव मिला था। इसकी भी हत्या की गई थी। सोमवार को फिर सिमराबोरीपुर मे पुलिया के नीचे महिला का शव मिला है। माना जा रहा है महिला की भी हत्या करके शव को फेंका गया है। शव काफी पुराना है। शव से दुर्गंध उठी तो राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को झाड़ियों से निकाला है। थाना फरीदपुर क्षेत्र मे पुलिया के नीचे बोरे में बंद मिले महिला के शव का आधा हिस्सा पैरों की ओर से बोरे में बंद था और चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। महिला ने साड़ी और कार्डिगन पहना था तथा एक हाथ में दो कंगन थे। लगभग 10-15 दिन पुराने शव से दुर्गंध आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के गांवों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाना शुरु कर दिया है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षित होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 32-35 वर्ष प्रतीत होती है।।
बरेली से कपिल यादव
