Breaking News

स्वामी विवेकानंद 158वीं जयंती पर जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर अयूब खां चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के बाद जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युगपुरुष दर्शन पुरोधा एवं करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। उनका मानना था कि मनुष्य सहित सभी जीव ईश्वर के अवतार है। मानव सेवा करनी ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर दीक्षा सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद को युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत बताया। राकेश सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मात्र 39 वर्ष की आयु में ही संपूर्ण विश्व के युवाओं के लिए चिंतन के नवीन एवं रचनात्मक विचार खोल दिए। प्रदेश प्रवक्ता योगेश जोहरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ाया। समाज के ही अतुल सक्सेना के स्लम फाउंडेशन के लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर रजनीश सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, अतुल सक्सेना, नरेंद्र कुमार आर्य, राहुल श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना, निर्भय सक्सेना, आलेख सक्सेना, मुकेश, अविनाश, अखिलेश, अंकित, विशाल, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे। इधर राष्ट्र जागरण युवा संगठन एवं प्रधानमंत्री जन कल्याण योजनाएं प्रचार प्रसार अभियान संगठन के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद पार्क पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। उसके बाद में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने विवेकानंद जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री ऋषि रंजन सिंह, मंत्री सचिन श्याम भारतीय, जिला मंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, सदस्य डॉ गौरीशंकर शर्मा, सचिन कुमार राजपूत तथा राष्ट्र जागरण युवा संगठन से संस्थापक सचिव सौरव शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अमित भारद्वाज, शानू कुमार, बबलू आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा मानव सेवा क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नगर निगम स्थित विवेकानंद पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास किया जाए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *