स्वच्छता अभियान की भागीदारी बनी शहर की नौ महिलाएं

बरेली। नवरात्र के तहत नगर निगम ने अपने-अपने क्षेत्र मे महारथ रखने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जिन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान वेस्ट टू बंडर, स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान आदि के दौरान अपना विशेष योगदान दिया है। नौ महिलाओं को मेयर और नगरायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नवरात्र पर्व को जोड़ते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छता के लिए काम करने वाली महिलाओं को नौ श्रेणियों मे नवदेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। बुधवार को मेयर कार्यालय पर सभी महिला और लड़कियों को बुलाया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर नगरायुक्त सुनील कुमार यादव ने किया। मेयर डा.उमेश गौतम ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बार नगर निगम ने नगरीय क्षेत्रों में इन नौ दिनों में स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया है। नौ ऐसी महिलाएं जो कही न कही नगर निगम के साथ जुड़कर शहर हित मे कार्य करती है उन्हें सम्मानित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *