बरेली। रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। पदाधिकारियों ने पार्टी के संघर्ष और सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 1980 में स्थापित यह पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है। बीजेपी 15 राज्यों में अपनी सरकार चला रही है। वही इसके नेतृत्व वाला गठबंधन (एनडीए) 21 राज्यों मे सत्ता मे है। पार्टी ने काफी विकास किया और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे है। देश श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बन रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल संशोधन से कोई वर्ग नाराज नही है जो लोग कब्जा किए है केवल उन्हें परेशानी है। वक्फ की संपत्तियों का उपयोग आम आदमी के लिए होगा। इस दौरान वनमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पवन शर्मा, गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, श्रुति गंगवार, शीतल गुलाटी, मनीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, डॉ. निर्भय गुर्जर, प्रभु दयाल लोधी, अजय सक्सेना, विष्णु शर्मा, अभय चौहान, राहुल साहू आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव