स्कूल मे धूमधाम से मना दशहरा, बच्चों ने मोहा मन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दशहरा पर्व पर उड़ान ग्लोबल स्कूल मे उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यालय परिसर मे रावण दहन के साथ पर्व मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। धार्मिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को दशहरा पर्व के महत्व से अवगत कराते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या सहरिश हुसैन ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। इस अवसर पर रिजवान अली, फहीम अंसारी, वसीम उर्फ बंटी, सचिन राठौर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाए मौजूद रहे।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *