बरेली। गुरुवार को जोन मुख्यालय पर पुलिस सोशल मीडिया टीमों के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ। एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि’ परवाह (केयर)’ डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान मे बरेली जोन में जनजागरूकता की नई मिसाल कायम की। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से सशक्त अभियान चलाया। इसे एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया। रामपुर और बरेली की सोशल मीडिया की टीमों ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि सही और रचनात्मक जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। रामपुर के सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत थाना स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाकर और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से हुई। ट्रैफिक कांस्टेबल पूजा ने बताया कि पुलिस की टीमों ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, खेल मैदान और सामाजिक आयोजनों में जाकर लोगों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया। सोशल मीडिया पर आकर्षक क्रिएटिव्स और स्लोगन के जरिए विशेष रूप से युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।।
बरेली से कपिल यादव