सेवता के राम लीला मैदान मे श्री मद भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव

सीतापुर- जनपद सीतापुर के विधानसभा सेवता मे चल रही भागवत कथा मे कथा वाचक आशीष जी महराज ने बताया कि भगवान से कुछ मत मांगो अगर मांगो तो संसार सुखी रहे यह मांगो अगर संसार सुखी रहेगा तो अपने आप भी सुखी हो जाओगे।महाभारत मे कुन्ती ने भगवान से दुख मांगा वह इस लिये कि दुख मे प्रभू की याद बनी रहेगी।बिना मांगे ईश्वर सब कुछ देता है क्या मांगोगे संसार की नश्वर चीजें जो आज हैं कल नही रहेंगी यह बात सेवता के राम लीला मैदान मे श्री मद भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव मे कथा व्यास ब्रम्ह क्षेत्र बिठूर से पधारे आशीष जी महराज ने कथा के दौरान बताई ।कथा प्रवचन के तीसरे दिन कथा सुनने वालों की भारी भीड रही ।राधे क्रष्न के सुन्दर भजनों से सभी श्रोता मंत्र मुग्ध होकर झूमते रहे।कथा व्यास ने समाज सुधार के प्रति लोगो को ध्यां भी आक्रशट किया यही नही दया धर्म एवं निर्मल मन पर प्रकाश डाला।देर रात तक कथा श्रोता भागवत के माध्यम से आन्नदित होते रहे ।इसी बीच भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी का आगमन हुआ जिन्होने कथा व्यास का माल्यार्पण कर कथा श्रंवण की।कथा समिति सेवता द्वारा भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राजा राम अवस्थी,अंशू शुक्ला,शिवभगवान लोधी, सूरज ,अंंकित, महेश, अरविन्द मौर्या, शिवलाल मौर्य, अनिल पोरवाल, संतोष पोरवार, रमेश पोरवाल, मिश्री लाल यादव,अरून मौर्य, विस्वनाथ मौर्य,गोविन्द गौतम,सुन्दर बंसल,राजू अवस्थी ,पंकज मौर्य,अवधेश शुक्ला,मन्ना शुक्ला, शरद शुक्ला आदि हजारों लैग मौजूद रहे।

रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *