सुरेश हत्याकांड: मोबाइल से संदेह मे घिरी पत्नी, दो करीबियों की तलाश

गुलड़िया, बरसेर, बरेली। पुलिस ने सुरेश की हत्या की जांच शुरू की तो उनकी पत्नी ममता संदेह के घेरे मे आ गई। तमाम सवाल ऐसे थे। जिनके वह जवाब नही दे सकी या फिर बार-बार बयान बदल रही थी। यही सुरेश के परिवार वालों ने ममता को ही उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। सिरौली के भूड़ा गांव मे किसान सुरेश पाल सिंह की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी है। परिवार वालों ने बताया कि सुरेश ने करीब 11 साल पहले बिहार की रहने बाली ममता से शादी की थी। उनके तीन बच्चे है। सुरेश और ममता की उम्र मे करीब 15 साल का अंतर है। ममता सुरेश के साथ रहना नही चाहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। ग्राम प्रधान रघुवर दयाल ने बताया कि तीन महीने पहले विवाद पुलिस तक पहुंच गया था। ममता ने पुलिस से शिकायत की थी कि वह पति के साथ नही रहना चाहती। तब पुलिस और ग्रामीणों ने समझाकर दोनों में सुलह कराई थी । इसके कुछ दिन बाद वह मायके चली गई। एक जनवरी को ही वह मायके से लौटी थी। परिवार वालों ने गांव के ही एक व्यक्ति से ममता की नजदीकी होने की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। सुरेश की हत्या की खबर गांव मे फैलने के बाद उसके परिवार से कोई व्यक्ति घटनास्थल पर भी नही पहुंचा। ममता की आठ वर्षीय बेटी ने बताया कि शुक्रवार को मम्मी-पापा मे झगड़ा हुआ था। जांच मे सामने आया कि सुरेश कीपैड फोन इस्तेमाल करते थे लेकिन ममता स्मार्ट फोन चलाती थी। पुलिस ने उसका मोबाइल लेकर जांच की तो सामने आया है कि वह गांव के ही कुछ व्यक्तियों से वीडियों कॉल पर बात करती है। उसकी कुछ कॉल डिटेल भी डिलीट की हुई मिली। पुलिस ने इसके बारे में पूछताछ की तो वह कोई सटीक जवाव नहीं दे सकी। इनमें से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दो अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *