सुभाषनगर के लोग बोले जंक्शन का पुल खुलने से लोगों को मिल जाएगी काफी राहत

बरेली। शहर में जाम की समस्या से जूझ रही सुभाषनगर वासियों को जंक्शन पर बंद पड़े पुल से बहुत ही आस है। इससे सुभाषनगर पुलिया का लोड कम होगा ही। इसके साथ ही ऑटो चालकों को भी अधिक सवारियां मिलेंगी। जीआरपी की मनमानी तरीके से पुल को बंद कर रखा है। गौरतलब है कि चौपुला चौराहे पर पुल निर्माण की वजह से सुभाषनगर पुलिस और बदायूं रोड की ओर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहां से आने जाने वाले लोगों को सुभाषनगर से गुजरना पड़ता है। पुलिया पर अधिकांश समय जाम लगा रहता है। जिससे सुभाषनगर वासियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मे सुभाषनगर वासियों पर जीआरपी की मनमानी भारी पड़ रही है।सुभाषनगर वासियों से आवागमन को लेकर चर्चा की तो उनका कहना है कि यदि जंक्शन पुल आवागमन के लिए खोल दिया जाए तो सुभाषनगर वासियों को काफी राहत मिल जाएगी। सुभाषनगर के रहने वाले त्रिलोक सिंह का कहना है कि सुभाषनगर से शहर की ओर आने जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुभाषनगर पुलिस को पार करने के लिए जाम में फंसना पड़ता है। अगर कहीं जल्दी पहुंचना हो तो एक घंटा मामूली बात है। सुभाषनगर में इलेक्ट्रिकल का कारोबार करने वाले जितेंद्र सिंह खुराना का कहना है कि पुलिया में चार पहिया फंस जाने से घंटों जाम लगता है। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस का एक जवान तक नहीं आता। जाम में फंसे लोग अपने अपने हिसाब से धीरे-धीरे निकलते है यदि किसी मरीज को पुलिया से आपातकालीन स्थिति में ले जाना हो तो उसको समय पर किसी भी हाल में उपचार नहीं मिल पाएगा। जिससे उसकी मौत की हो जाएगी। रेलवे पुल से काफी परेशानी दूर हो सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *